PM Kisan 23rd Installment OutPM Kisan 23rd Installment full details

PM Kisan 23rd Installment Out: देश के करोड़ों किसानों के लिए आज का दिन एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी 20 जून 2026 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त (23rd Installment) का पैसा सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने इस बार भी डिजिटल माध्यम से एक सिंगल क्लिक करके देश के योग्य किसान परिवारों के खातों में ₹2,000-₹2,000 की राशि भेज दी है। अगर आप भी खेती-किसानी करते हैं और इस योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए यह बेहद कड़क अपडेट है क्योंकि सरकार का यह पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में पहुंच चुका है।

PM Kisan 23rd Installment Out:-

इस योजना के तहत केंद्र सरकार छोटे और सीमांत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक मदद देती है, जो चार-चार महीने के अंतराल पर ₹2,000 की तीन बराबर किश्तों में ट्रांसफर की जाती है। आज जारी हुई 23वीं किश्त का पैसा जैसे ही सरकार ने भेजा, देश के लाखों किसानों के मोबाइल पर बैंक की तरफ से पैसे जमा होने के मैसेज (SMS) आने शुरू हो गए हैं। अगर आपके मोबाइल पर अभी तक कोई मैसेज नहीं आया है, तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार बैंक के सर्वर पर लोड होने के कारण मैसेज आने में थोड़ा समय लग जाता है, लेकिन आपका पैसा सुरक्षित आपके खाते में पहुंच जाता है।

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से यह चेक करना चाहते हैं कि आपके खाते में ₹2,000 आए हैं या नहीं, तो इसका तरीका बहुत ही सिंपल और आसान है। सबसे पहले आपको अपने फोन में पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in को खोलना होगा। वहां होमपेज पर आपको ‘Know Your Status’ (अपना स्टेटस जानें) का एक विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना है। इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर जैसे ही आप ‘Get Data’ बटन पर क्लिक करेंगे, आपकी 23वीं किश्त का पूरा स्टेटस आपके सामने आ जाएगा और आप देख सकेंगे कि आपका पेमेंट सक्सेस हुआ है या नहीं।

अगर पैसा नहीं आया तो तुरंत करें ये काम:-

यदि पोर्टल पर चेक करने के बाद भी आपके खाते में 23वीं किश्त का पैसा नहीं दिखा रहा है, तो तुरंत जांचें कि आपकी e-KYC, Land Seeding (जमीन का सत्यापन) और आधार बैंक अकाउंट लिंकिंग पूरी है या नहीं। अगर इनमें से कोई भी चीज अधूरी (NO) होगी, तो सरकार आपका पैसा रोक देती है। इसे तुरंत ठीक कराने के लिए आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC Center) जा सकते हैं या पीएम किसान के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।

Read More:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *